IMD ने दी दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर!: आज से 5 दिन तक बरसेंगे बादल, चलेगी तेज हवा, NCR में मौसम होगा सुहाना
IMD ने दी दिल्लीवालों के लिए राहत की खबर!

 दिल्ली-NCR : दिल्ली और एनसीआर के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। पिछले कई हफ्तों से झुलसाती गर्मी, 42 डिग्री पार तापमान और लू के थपेड़ों से बेहाल जनता को अब राहत मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने साफ कर दिया है  अब दिल्ली में भी बादल बरेसेंगे साथ ही तेज हवाएं चलेंगीं।

IMD का दावा, 16 से 20 जनवरी होगी हल्की बारिश : 

आपको बता दें कि शनिवार को आये पश्चिमी-विक्षोभ से अब राजधानी की तापमान को कम होने वाला है। मौसम-विभाग ने 16 से 20-जून तक दिल्ली-एनसीआर में लगातार हल्की से मध्यम-बारिश, तेज-हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और बिजली की गरज-चमक की भविष्यवाणी की है। यानी पूरा सप्ताह सुहाना और राहत भरा रहेगा।

अब तक झुलसा रहा था सूरज :

गौरतलब है कि शनिवार को आया नगर में तापमान 42.2°C तक पहुंच गया, जो इस सीजन का एक और झटका था। पालम, रिज और लोधी रोड जैसे इलाकों में भी तापमान 41°C को पार कर गया। गर्म-हवाएं और तेज धूप ने सड़कों को गर्म-भट्ठी जैसे तापमान में तब्दील कर दिया था।

अब बदलेगा मौसम का मिज़ाज – कब-कब बरसेंगे बादल? :

IMD के अनुसार -

●16 जून (रविवार): आंधी व गरज के साथ हल्की-बारिश का अंदेशा, हवा की स्पीड 40 से 50 किमी/घंटा तक जा सकती है।

●17 जून: तापमान में गिरावट के साथ बूंदाबांदी की संभावना।

●18-20 जून: हल्की से मध्यम बारिश, तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच, रातें साफ और सुहानी रहेगीं – न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री।

तेज हवा – गर्मी से देगी दोहरी राहत! :

आपको बता दें कि तेज हवाएं सिर्फ मौसम को ठंडा नहीं करेंगी, बल्कि गर्म हवा और लू के असर को भी कम करेंगी। विशेषज्ञों के अनुसार, हवा का 40+ किमी/घंटा स्पीड पर बहना हीटवेव को रोकने में अहम भूमिका निभाता है।

तापमान का ग्राफ गिरना शुरू – कब कितना होगा? :

गौरतलब है की भीषण गर्मी के बाद अब तापमान में गिरावट शुरू हो गयी है। निम्नलिखित सारणी में क्रमशः तारीख,    अधिकतम तापमान और     न्यूनतम  तापमान दर्ज किया गया है।

16 जून     - 39°C -    27°C
17 जून     - 37°C -    26°C
18 जून     - 36°C    - 25°C
19 जून     - 38°C    - 26°C
20 जून     - 39°C    - 27°C

IMD ने जारी की विशेष चेतावनी :

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। ऐसे में निम्नलिखित बातों पर ध्यान दे सकते हैं -

●खुले में खड़े वाहन या पेड़ों के नीचे न रहें

●मोबाइल चार्जिंग या धातु के संपर्क में आने से बचें

●बिजली गिरने के दौरान घर के भीतर रहें।

गर्मी की आंधी में अब बरसात की राहत की फुहारें आने वाली हैं। दिल्लीवालों को इस हफ्ते न केवल मौसम सुहाना मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी ये हफ्ता राहत देने वाला है। मगर सावधानी जरूरी है, क्योंकि बरसात के साथ आंधी और बिजली भी दस्तक दे सकती है।

अन्य खबरे