UKPSC PCS 2025: आज से शुरू हुए परीक्षा के लिए आवेदन, जानें क्या है अप्लाई करने की प्रक्रिया और फॉर्म भरने की अंतिम तारीख?
UKPSC PCS 2025

 शिक्षा: उत्तराखंड पीसीएस (UK-PCS) 2025 एग्जाम की तैयारी में जुटे सभी उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। दरअसल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की तरफ से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा, 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 7 मई से शुरू कर दी गई है। इसके बाद अब इच्छुक तथा योग्य अभ्यर्थी इस एप्लीकेशन फॉर्म को ऑनलाइन माध्यम से भर्ती की ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर भर सकते हैं। बता दें कि आवेदन एवं फीस जमा करने की अंतिम तारीख 27 मई 2025 तय की गई है।

आइए जानते हैं कि क्या होगी पात्रता और मापदंड?

दरअसल इस भर्ती में आवेदन के लिए सभी अभ्यर्थी के द्वारा पदानुसार ग्रेजुएशन/ पोस्ट ग्रेजुएशन/ सीए आदि किया गया हो। इसके साथ ही आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम तथा अधिकतम आयु 42 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

हालांकि इसके अंतर्गत आरक्षित वर्ग से आने वाले सभी अभ्यर्थियों को उम्र में नियमानुसार छूट की सुविधा भी दी गई है। इसमें ध्यान रखें कि अभ्यर्थियों की आयु की गणना 1 जुलाई 2025 की तारीख को ध्यान में रखकर ही की जाएगी।

इन 5 स्टेप्स के माध्यम से कर सकते हैं आवेदन:

स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन तथा पर्सनल डिटेल अपलोड करना।
स्टेप 2: एजुकेशन तथा अन्य डिटेल भरना।
स्टेप 3: फोटो तथा सिग्नेचर अपलोड करना।
स्टेप 4: फॉर्म के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना।
स्टेप 5: फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लेना।

क्या होगी एप्लिकेशन की फीस:

1)सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/अन्य : 172.30 रुपए
2)एससी/एसटी : 82.30 रुपए
3)पीडब्ल्यूडी : 22.30 रुपए

क्या होगा परीक्षा का सिलेक्शन प्रोसेस:

1)प्रीलिम्स एग्जाम
2)मेन्स एग्जाम
3)इंटरव्यू

कैसे करें आवेदन:

1)सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट uk.gov.in पर जाएं।

2)फिर होम पेज पर रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।

3)फिर अगले पेज पर एग्जाम से संबंधित बॉक्स में जाकर वहां क्लिक हियर लिंक पर क्लिक करें।

4)अप्लाई नाउ लिंक पर जाकर क्लिक करें और मांगी गई सभी जानकारी भरकर आवेदन को पूरा करें।

5)अन्य में फीस जमा करते ही फॉर्म फिल हो जाएगा। अब आप फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।

क्या है पूरा भर्ती विवरण?

दरअसल इस भर्ती के माध्यम से राज्य में कुल 123 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जो कि इस प्रकार हैं:

1)डिप्टी कलेक्टर के लिए :- 03 पद, 
2)पुलिस उपाधीक्षक के :- 07 पद
3)वित्त अधिकारी/ कोषाध्यक्ष के :- 10 पद 
4)सहायक निदेशक/ लेखा परीक्षा अधिकारी के :- 06 पद
5)उप-पंजीयक ग्रेड-II के :- 12 पद
6)सहायक आयुक्त, राज्य कर के :- 13 पद
7)राज्य कर अधिकारी के :- 17 पद
8)सहायक नगर आयुक्त/ अधिशासी अधिकारी ग्रेड-1 के :- 07 पद
9)अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायत के :- 02 पद
10)उप शिक्षा अधिकारी/ कर्मचारी अधिकारी/ विधि अधिकारी के :- 15 पद 
11)जिला समाज कल्याण अधिकारी के :- 02 पद
12)अधीक्षक के :- 03 पद
13)सहायक निदेशक के :- 04 पद
14)सहायक गन्ना आयुक्त के :- 01 पद 
15)जिला परिवीक्षा अधिकारी के :- 01 पद
16)सूचना अधिकारी/ जिला सूचना अधिकारी के :- 03 पद 
17)संपादक के :- 01 पद
18)फीचर लेखक के :- 01 पद
18)सहायक निदेशक/ कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी/ कृषि रक्षा अधिकारी/ केंद्र प्रभारी के :- 08 पद
19)सहायक निदेशक (सांख्यिकी) कृषि सेवा श्रेणी-2 के :- 01 पद
20)प्रसंस्करण अधिकारी/ प्रधानाचार्य, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण समूह 'बी' के :- 02 पद
21)क्षेत्रीय मधुमक्खी विशेषज्ञ/ कीट विज्ञानी, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण समूह 'बी' के :- 02 पद
22)सांख्यिकी अधिकारी ग्रेड-2, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण समूह 'बी' के :- 01 पद
23)जिला पर्यटन विकास अधिकारी के :- 01 पद

 

अन्य खबरे