बिहार और झारखंड के बाद अब हरियाणा में भी एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आपको बता दें की इन राजनीतिक सियासतों के बीच हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और इसके साथ ही उनकी कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया। वहीं अब हरियाणा प्रदेश के नए मुख्यमंत्री अब कुरूक्षेत्र से बने हुए सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री हो गए हैं और उन्होंने मंगलवार यानी कि आज शाम को 5 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह रहा जिसके संपन्न होने से पहले ही अनील विज बीच में ही नाराज होकर चले गए।
आपको बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने सभी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ इस्तीफा दे दिया था। वहीं खट्टर ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसको राज्यपाल के द्वारा स्वीकार कर लिया गया।
नायब सैनी ने मुख्यमंत्री के तौर शाम 5 बजे की शपथ ग्रहण
नायब सिंह सैनी के रूप में हरियाणा को अपना एक नया मुख्यमंत्री मिल चुका है और हरियाणा राज्य के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसे लेकर BJP विधायक दल की हुई बैठक में उनके नाम पर मुहर लगा दी गई। आपको बता दें की सैनी OBC वर्ग से आते है और फिलहाल वे कुरूक्षेत्र से सांसद है और इसके साथ ही हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे है।
पीएम मोदी और जेपी नड्डा ने दी शपथ ग्रहण समारोह के बाद बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के नए सीएम और मंत्रिमंडल को बधाई देते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि नायब सिंह सैनी को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत बहुत बधाई। उनके मंत्रियों की टीम को हरियाणा के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रयासों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
बता दें की नायब सिंह सैनी को सीएम मोहन लाल खट्टर का एकदम खास समझा जाता है। वही उन्होंने साल 1996 के अंदर बीजेपी के सहयोगी के रुप में अपनी राजनीतिक करियर की शुरूआत की। और इसी के साथ साल 2000 तक उनके साथ मिलकर काम किया और इसके बाद उनको साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला जिले का महामंत्री बनाया गया और उसके बाद साल 2005 में वे युवा मोर्चा बीजेपी के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसी के साथ साथ वो नारायणगढ़ विधानसभा से साल 2014 में विधायक बने और इसके बाद वे 2015 में हरियाणा सरकार के अंदर राज्य मंत्री बनाए गए थे और साथ ही साल 2019 में कुरूक्षेत्र के सांसद रहे। फिलहाल वो हरियाणा में बीजेपी प्रदेश के अध्यक्ष हैं।
आपको बता दें कि नायब सैनी को मनोहर लाल खट्टर का एकदम करीबी माना जाता है। साल 2019 में वह कुरुक्षेत्र लोकसभा की सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा में पहुंचे थे। इसी के साथ साथ वो संसद के श्रम संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी हैं। सैनी को 2023 के अंदर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और वह अक्सर मनोहर लाल खट्टर के साथ कार्यक्रमों में देखे जाते हैं।
दरअसल पूर्व सीएम मनोहर लाल और मंत्रीमंडल के इस्तीफे के तुरंत बाद ही चंडीगढ़ में विधायक दल की बैठक हुई थी। जिसमें पर्यवेक्षकों के सामने अनिल विज काफी नाराज दिखाई दिए और वह बैठक को बीच में ही छोड़कर वहां से चले आए।
जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मीटिंग में जो कुछ भी हुआ है, उसके बारे में केवल ऑब्जर्वर ही बता सकते हैं। इसके बाद उनसे पूछा गया कि अगला सीएम कौन होगा तो उन्होंने सिर्फ ये कहा कि दिल्ली से जो आएं हैं, वही बताएंगे।
बाद में विज खुद ड्राईव करके अंबाला अपने निवास स्थल पहुंच गए। जहां अपनी नातिन के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आए।
कंवर पाल सिंह गुर्जर
मूलचंद शर्मा
रणजीत सिंह चौटाला
जयप्रकाश दलाल
डॉ. बनवारी लाल
हरियाणा में बीजेपी के पास कुल 41 विधायक हैं और उनको 5 निर्दलीय विधायकों और हरियाणा लोकहित पार्टी के गोपाल कांडा का भी समर्थन हासिल है।