प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की की निर्मम हत्या: गर्लफ्रेंड की शादी तय होने से चल रहा था खफा?
प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की की निर्मम हत्या

यूपी: प्रेमिका से मिलने अंबेडकरनगर में पहुंचे प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। देर शाम शुक्रवार प्रेमी उसके घर पहुंच गया, प्रेमिका की शादी तय हो गई थी। जिससे वह गुस्सा चल रहा था। 

प्रेमी का लड़की के घरवालों से झगड़ा हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इसी विवाद के बीच लड़की के घरवालों ने लड़के पर चाकू से वार करना शुरु कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही प्रेमी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। लड़के की मौत की सूचना पर घरवाले आ गए। उन्होंने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने घरवालों को शांत कराया। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

अब आपको पूरी घटना बताते हैं....

बहन की ननद से करता था प्यार

मृतक लड़के का नाम अमित (29) था। वह जलालपुर थाना इलाके के पक्खरपुर गांव का रहने वाला था। वह सम्मनपुर थाना के मेवड़िया निवासी बहन की ननद प्रियंका से प्रेम करता था। उससे शादी करना चाहता था, मगर लड़की के घरवाले इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने लड़की की शादी किसी और से तय कर दी थी।

इसके समस्या के चलते अमित परेशान रहता था। शुक्रवार देर शाम तक अमित उसके घर मेवड़िया पहुंच गया। यहां प्रेमी और लड़की के परिजनों के बीच वाद विवाद हो गया।

युवक को चाकू से गोदकर किया लहूलुहान

इस दौरान लड़की के घरवालों ने अमित पर चाकू से वार कर दिया। वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर गया। शोर सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और अमित को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना पर अमित के घरवाले भी पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने लड़के के घरवालों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।

भाई बोला- अमित को आरोपियों ने घर बुलाया था मृतक के छोटे भाई अजित ने बताया, "मेरे भाई अमित को मारकर फेंक दिया गया। मुझे एक जानने वाले ने फोन कर बताया कि तुम्हारे भाई को यहां चाकू मारा गया है। सूचना मिलते ही हम मौके पर आए। पुलिस गाड़ी से मेरे भाई को जिला अस्पताल लाया गया।

यहां अमित को मृत घोषित कर दिया गया और संदीप, वह मेरी बुआ का दामाद है। वही संदीप आया और अमित को घर से लेकर गया। अमित को जब हमने कॉल किया, तब उसका फोन नहीं लगा। लड़की के भाई, मां और लड़की ने घटना को अंजाम दिया है। वह लोग मेरे भाई को पसंद नहीं करते थे। इसी कारण उन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।"

SP Dr कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक काफी घायल अवस्था में है। सूचना मिलने पर पुलिस युवक को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबरे