सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग, 2 बाइक सवारों ने चलाईं गोलियां: पूर्व में लॉरेंस गैंग से 2 बार मिल चुकी है धमकी? पुलिस जांच में जुटी
सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग, 2 बाइक सवारों ने चलाईं गोलियां

रविवार सुबह 5 बजे सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की गई। सलमान के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने दो बाइक सवारों ने चार राउंड फायर किए। घर की सुरक्षा अधिक से अधिक बढ़ा दी गई है। क्राइम ब्रांच, मुंबई पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है। जब फायरिंग हुई, तब सलमान अपने घर में ही थे। खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मार जाने की धमकी दी थी।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की घटना की खबर मिलते ही मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई। सलमान के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। हमलावरों की पहचान करने के लिए आस-पास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, साथ ही लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

बालकनी पर मिले गोली के निशान

बालकनी पर फोरेंसिक टीम को गोली के निशान मिले है। अभी तक खान के घर पर दो गोली के निशान भी मिल चुके हैं। एक तो बाहर की दीवार पर और दूसरा बालकनी की दीवार पर। इस सारे मामले में मुंबई पुलिस ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के चार वॉचमैन के बयान भी दर्ज किए हैं, जो घटना के समय पर वहां पर मौजूद थे।

सलमान को मार्च 2023 में लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी धमकी

मार्च 2023 में लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है।

NIA ने कहा था कि सलमान उन दस लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्हें जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी। काले हिरण के शिकार घटना 1998 से बिश्नोई समुदाय नाराज है, जिसका हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में उन्हें मारने की धमकी दी थी।

धमकी के बाद मिली Y+ सिक्योरिटी, 11 जवान साथ रहते हैं

सलमान के साथ पहले महाराष्ट्र पुलिस के जवान रहते थे, लेकिन धमकी मिलने के बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इस सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।

अभिनेता सलमान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर हुई फायरिंग पर शिव सेना नेता आनंद दुबे का कहना है ''चाहे सलमान हों या फिर कोई आम आदमी, कोई भी मुंबई और महाराष्ट्र में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। आपने देखा होगा कि हाल ही में मुंबई में गोलीबारी हुई थी और डोंबिवली में एक विधायक पर फायरिंग हुई। सुबह आज ही खान के घर के बाहर गोलियां चली, ये किस प्रकार की कानून व्यवस्था है? गृह मंत्री, मुख्यमंत्री जी आप कहां हैं?... अपराधी इस तरह से बिंदास घूम रहे हैं गृह मंत्री और मंत्री को इस सारी घटना का संज्ञान लेना चाहिए..."

अभिनेता सलमान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर हुई फायरिंग पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है "राज्य में कानून-व्यवस्था काफी खतरे में है। गृह मंत्री कहां पर हैं? वह 24 घंटे चुनावी मोड में हैं, कभी दिल्ली तो कभी दिल्ली में।" एक चुनाव प्रचार सभा, कभी-कभी अपने प्रतिद्वंद्वी को खत्म करने की साजिश में बैठना बीजेपी द्वारा कानून व्यवस्था की देखभाल कौन करेगा?

इससे पहले कब-कब मिली धमकी

जून 2022 में मॉर्निंग वॉक पर निकले सलमान के पिता सलीम खान जब घर लौटे तब उन्हें एक अज्ञात पत्र मिला था, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में लिखा था- 'तेरा मूसेवाला जैसा हाल बना देंगे सलमान खान।' इसके बाद सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क साधा और बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया।

मुंबई पुलिस ने पिछले साल फोन कर सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाले को पुलिस की हिरासत में लिया था। धमकी देने वाला नाबालिक 16 साल का बच्चा था। उसने मुंबई पुलिस को फोन के जरिए धमकाते हुए अपना नाम रॉकी भाई बताया और कहा कि वह राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और 30 अप्रैल को सलमान को मार देगा।

 पिछले साल ही जोधपुर के रहने वाले धाकड़राम ने सलमान के ऑफिशियल मेल पर 3 ई-मेल किए थे। इसमें लिखा था कि सलमान खान अगला नंबर तेरा है, जोधपुर आते ही तू सिद्धू मूसेवाला की तरह मारा जाएगा।

 जनवरी 2024 में सलमान खान के फार्म हाउस में 2 अनजान लोगों ने फेंसिंग के तार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने जब पकड़ा तो दोनों ने खुद को सलमान का फैन बताया। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए थे। इस वजह से दोनों पर FIR भी दर्ज की गई है। सलमान खान लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं।

अन्य खबरे