पहले रामपुर के नेता की भैंस खोजती थी पुलिस: सिखेड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे सीएम योगी
पहले रामपुर के नेता की भैंस खोजती थी पुलिस

यूपी हापुड़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले की सरकारों में लोग दंगा भड़काते थे, कर्फ्यू लगवाते थे। अब धूम-धड़ाके के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा निकलती है। प्रदेश में पहले गोतस्करों को संरक्षण दिया जाता था। किसान के घर में बंधी गाय, भैंस को रात में कसाई चोरी कर ले जाता था। रामपुर के सपा नेता की भैंस को ढूंढ़ने के लिए पुलिस जाती थी और किसानो की बात तक नहीं सुनी जाती थी। 

मंगलवार को मुख्यमंत्री ने अमरोहा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में जनसभा की। यहाँ पर उन्होंने सपा, बसपा, कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।


सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना 

उन्होने कहा कि आज अयोध्या में रामलला विराजमान है, क्या सपा, बसपा और कांग्रेस ऐसा कर सकती थी? सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्ष के अंदर देश में जो परिवर्तन हुआ है, इससे दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। अब तो कोई पटाखा भी तेजी से फट जाए, तो पाकिस्तान पहले सफाई देता है कि हमने नहीं फोड़ा है। नए भारत में नक्सलवाद समाप्त, आतंकवाद भी समाप्त। इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य जो देश के अंदर हो रहा है, वह आप सबके सामने है। हाईवे, रेलवे, मेट्रो,एक्सप्रेस हाईवे, गंगा एक्सप्रेस वे यहीं से होकर जा रहा है।


बीजेपी की सरकार में गरीबो का हुआ है उत्थान

उन्होंने कहा कि 12 करोड़ अन्नदाताओं को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ, 4 करोड़ गरीबों के मकान, 2.5 करोड़ गरीबों के घर में बिजली के फ्री में कनेक्शन, यह जो कार्य हो रहा है उससे गरीबों का उत्थान हो रहा है। हमारा हमेशा एक ही मकसद रहा है सबका साथ और सबका विकास।

उन्होंने कहा प्रदेश में माहौल बदला है। पहले उपद्रवी और अपराधियों के भय से बेटी दूर के रिश्ते में पढ़ने के लिए भेज दी जाती थी, व्यापारी व्यापार नहीं कर पाता था। जिन अपराधियों के भय से यह होता था, उनको पहले सत्ता का संरक्षण प्राप्त होता था। आज वही अपराधी गले में तख्ती लटकाकर घूमता है, कहता है भैया मैं ठेला पर केला बेचकर पेट भर लूंगा लेकिन जान बख्श दो।

क्या ऐसे व्यक्ति को संसद भेजना सही है?

योगी ने कहा कि पिछली बार तनिक गलती रह गई अमरोहा में जिसका क्या खामियाजा भुगतना पड़ा। अमरोहा के ढोलक की थाप कमजोर पड़ गई। जो सांसद बना वो संसद में भारत माता का जयकारा करने में संकोच कर रहा था। यहां के सांसद का चरित्र आपने बखूबी देखा है। उन्होंने लोगों से पूछा कि जो भारत माता को मां कहने में संकोच करता हैं, क्या उस व्यक्ति को संसद में भेजना चाहिए।

अन्य खबरे