झूठों का पुलिंदा है, कांग्रेस का घोषणा पत्र: भाजपा का पलटवार 
झूठों का पुलिंदा है, कांग्रेस का घोषणा पत्र

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को 2024 लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया हैं जिसे न्याय पत्र के रूप में संबोधित किया गया हैं। इस अवसर पर पी चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र का केंद्रीय विषय "न्याय" है। उन्होंने  भाजपा सरकार के खिलाफ परोक्ष हमला करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में, विशेषकर पिछले पांच वर्षों में, न्याय के हर पहलू को ख़तरे में डाला गया है और  कमज़ोर किया गया है।

इसी क्रम में बीजेपी ने की तरफ से जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु तिवारी ने कहा कि ये कांग्रेस का न्याय पत्र नहीं हैं बल्कि ये झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतने साल देश पर राज किया लेकिन देश की ऊर्जा का सही इस्तेमाल नहीं किया।अब जनता भ्रम में नहीं फंसेगी।

 भाजपा नेता ने आगे कहा कि कांग्रेस राज में पहले साक्षरता दर बहुत कम थी, इस कारण लोग उसकी बातों में आ जाते थे। अब मोदी सरकार आने के बाद से साक्षरता दर में इजाफा हुआ है, इसलिए कोई भ्रम में नहीं फंसेगा।

सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के घोषणापत्र में थाईलैंड की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया है जो कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पसंदीदा जगह है और एक तस्वीर संयुक्त राज्य अमेरिका के बुफैलो की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज 'न्याय' की बात कर रही है, लेकिन उसकी सरकारें सत्ता में रहते हुए न्याय नहीं करतीं।

जाति-आधारित जनगणना और ओबीसी आरक्षण पर कांग्रेस के उपक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए  त्रिवेदी ने कहा कि काका कालेलकर रिपोर्ट कांग्रेस सरकार के दौरान सामने आई, जैसा कि मंडल आयोग की रिपोर्ट थी, लेकिन दोनों को नजरअंदाज कर दिया गया। यहीं ओबीसी अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता है जो विपक्ष ने पीएम मोदी द्वारा सबका साथ, सबका विकास की तुलना में दिखाई है।

अन्य खबरे