बॉलीवुड दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों मोस्ट वांटेड आरोपी गुजरात से गिरफ्तार: पिस्तौल सूरत की नदी में फेंकी थी, मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता
बॉलीवुड दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों मोस्ट वांटेड आरोपी गुजरात से गिरफ्तार

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में पुलिस लगातार गहन छानबीन और कार्रवाई कर रही है। फलत: मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोलीबारी मामले में शामिल दोनों बाइक सवार आरोपियों को गुजरात के भुज में ढूंढ निकाला है। एक टीम ने गुजरात जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

एक्टर बॉलीवुड सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता मिली है। गुजरात के भुज से पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब दोनों आरोपियों को मुंबई की ओर लाया जा रहा है। दोनों आरोपियों को मुबंई पुलिस की टीम ने गुजरात जाकर गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार पकड़े गए दोनो आरोपियों के नाम विकी गुप्ता (24) और सागर पाल (21) हैं। दोनों आरोपी शूटर्स बिहार के मसीही, पश्चिम चंपारण के रहने वाले है। इन दोनों के खिलाफ पहले से चोरी,चैन स्नैचिंग जैसे मामले दर्ज हैं।

2 लोग पनवेल से भी हिरासत में लिए गए

मुंबई पुलिस ने इस केस में दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। सलमान के घर पर ,इन दोनों ने फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी। मुंबई पुलिस की टीम 5 राज्यों में शूटर्स की तलाश कर रही थी। कल रात गुजरात के भुज में इन दोनों आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया। अब उन्हें मुंबई लाने की तैयारी चल रही है, इनसे पूछताछ मुंबई में होगी।

 रोहित गोदारा गैंग का नाम सलमान के घर फायरिंग में

अभिनेता सलमान के घर के बाहर बाइक पर सवार दो लोगों ने रविवार को फायरिंग की थी जिसमें गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

गोदारा का शूटर कालू CCTV में नजर आया रोहित 

रोहित गोदारा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खास मेंबर है। वो शूटर्स और हथियार अरेंज करने का सबसे बड़ा नेटवर्क चलाता है। पुलिस के मुताबिक़, लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने ही सलमान के घर पर फायरिंग कराने की जिम्मेदारी रोहित गोदारा को दी थी। रोहित गोदारा ने ही विशाल उर्फ कालू नाम के शूटर को ये काम सौंपा था। लॉरेन्स बिश्नोई और उसकी गैंग कई साल से सलमान खान को धमकियां दे रही है जिन सबसे बिश्नोई गैंग का दबदबा बढ़ता है।

पनवेल के एक अपार्टमेंट में रह रहे थे दोनों दोनों आरोपी पनवेल के राधा कृष्ण अपार्टमेंट में रहते थे। यह भी संदेह जताया जा रहा है कि इन्होंने उनके लोनावला स्थित फार्म हाउस की रेकी भी की थी, सलमान के घर पर हमले से पहले।

सलमान के घर से थोड़ी दूर मिली थी बाइक पुलिस ने आरोपियों की एक बाइक भी जब्त की थी। इस बाइक को सलमान के घर से मैरी चर्च के पास एक किमी दूर माउंट छोड़ दिया गया था। ये बाइक पनवेल में रहने वाले एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड थी, ऐसा पुलिस का कहना है। पनवेल के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर ने कहा कि व्यक्ति ने ये टू-व्हीलर कुछ दिन पहले ही बेचा था।

एक माह से की घर की रेकी

शूटर्स करीब एक माह से सलमान खान के घर की रेकी कर रहे थे। रविवार को योजनाबद्ध तरीके से उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि मुंबई फिल्म इंडस्ट्रीज में अंडर वर्ल्ड डान दाउद इब्राहिम, छोटा राजन व अबू सलेम का आतंक पूरी तरह खत्म हो जाने पर लॉरेंस, सलमान खान को डराकर फिल्म इंडस्ट्रीज में डी कंपनी की जगह लेना चाह रहा है, ताकि वहां से मोटी रकम की उगाही की जा सके।

रोहित गोदारा के पास सबसे अधिक शूटर्स

जांच एजेंसियों का मानना है कि लॉरेंस के निर्देश पर उसके भाई अनमोल ने अमेरिका में रह रहे राजस्थान के गैंगस्टर रोहित गोदारा को सलमान के घर के बाहर फायरिंग की जिम्मेदारी सौंपी, जिसके बाद गोदारा ने शूटर्स व उनके लिए हथियार आदि के बंदोबस्त किए। रोहित गोदारा के पास इन दिनों सबसे अधिक शूटर्स हैं।

बालकनी पर मिले गोली के निशान

सलमान के अपार्टमेंट के बालकनी पर फोरेंसिक टीम को गोली के 2 निशान मिले हैं। एक बाहरी दीवार पर और दूसरा बालकनी की दीवार पर। इस मामले में मुंबई पुलिस ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के 4 वॉचमैन के बयान दर्ज किए हैं, जो घटना के समय वहां मौजूद थे।

ग्राउंड फ्लोर पर अकेले रहते हैं सलमान सलमान बीते 40 साल से अपने परिवार के साथ इसी घर में रह रहे हैं। अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर सलमान का घर है और वे यहां पर 1BHK L शेप अपार्टमेंट में अकेले रहा करते हैं। उनके पेरेंट्स वहीं 8 मंजिला गैलेक्सी अपार्टमेंट के फर्स्ट ( first) फ्लोर पर रहते हैं।

मार्च 2023 में लॉरेंस ने दी थी सलमान को धमकी मार्च 2023 में लॉरेंस से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है।

NIA ने कहा था कि खान उन 10 लोगों की लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस ने मारने की धमकी दी थी। काले हिरण के शिकार की घटना 1998 में हुई जिससे समुदाय नाराज है, जिसका हवाला देते हुए सलमान को लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में मारने की धमकी दी थी।

धमकी के बाद मिली + सिक्योरिटी, 11 जवान साथ रहते हैं

सलमान के साथ पहले महाराष्ट्र पुलिस के जवान रहते थे, लेकिन धमकी मिलने के बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इस सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए 2 गाड़ियां हमेशा रहा करती हैं। सलमान की गाड़ी भी इसके साथ-साथ पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।

इससे पहले कब-कब मिली धमकी

जून 2022 में मॉर्निंग वॉक पर निकले सलमान के पिता सलीम खान जब घर लौटे तब उन्हें एक अज्ञात पत्र मिला था, जिसमें उन्हें और सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में लिखा था- 'तेरा मूसेवाला जैसा हाल बना देंगे सलमान खान।' इसके बाद सलीम खान ने अपने सुरक्षाकर्मी की मदद से पुलिस से संपर्क किया और बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।

* पिछले साल मुंबई पुलिस ने फोन कर सलमान को जान से मारने की धमकी देने वाले को हिरासत में लिया था। धमकी देने वाला 16 साल का एक नाबालिक था। उसने मुंबई पुलिस को एक कॉल के जरिए धमकी देते हुए अपना नाम रॉकी भाई बताया था। कहा कि वो राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला है और 30 अप्रैल को सलमान को मार देगा।

* पिछले साल ही जोधपुर के रहने वाले धाकड़राम ने सलमान के ऑफिशियल मेल पर 3 ई-मेल किए थे। इसमें लिखा था कि सलमान खान अगला नंबर तेरा है, तू जोधपुर आते ही सिद्धू मूसेवाला की तरह मारा जाएगा।

* जनवरी 2024 में सलमान खान के फार्म हाउस में 2 अनजान लोगों ने फेंसिंग के तार तोड़कर अंदर जाने की कोशिश की थी। पुलिस ने जब पकड़ा तो दोनों ने खुद को सलमान का फैन बताया। उनके पास से फर्जी आधार कार्ड बरामद हुए थे। इस वजह से दोनों पर FIR भी दर्ज की गई है। सलमान खान लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं।

अन्य खबरे