आलिया भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज़ नहीं है। आलिया लाखों दिलों पर राज करती है। वो अपनी ऐक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लेती है। बता दें कि 15 मार्च को आलिया 31 साल की हो चुकी हैं। वही आलिया के जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन के बारे में खास बात बताते हैं। असल में आलिया पिछले 12 साल से बॉलीवुड पर राज करती है। और इस बीच इन्होंने एक से बढ़कर एक बहरीन फ़िल्मों में काम किया है। वही लगभग 16 फ़िल्मों में आलिया ने लीड रोल निभाया है। जिसमें से 12 हिट, 2 फ्लॉप और 2 एवरेज फ़िल्में रही है । हालांकि उनकी चार अपकमिंग फिल्म है जिनमें करीब 1000 करोड़ का दांव आलिया लगा है। बताते चलें कि इन फ़िल्मों में जिगरा, लव एंड वॉर, जी ले जरा और ब्रह्मास्त्र 2 जैसी फिल्में शामिल हैं।
गौरतलब है कि आलिया ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। हालांकि आलिया बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी एक फिल्म की फीस करीब 20-25 करोड़ रु. है। वही गंगूबाई कठियावाड़ी के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। वहीं आलिया के लिए पिछला साल (2023) काफी अच्छा रहा। इस साल इनकी दो फ़िल्में आई दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही अच्छा कमाल की। जिसमें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने वर्ल्डवाइड 355 करोड़ का कलेक्शन किया। वही गंगूबाई काठियावाड़ी इस फिल्म में आलिया की ऐक्टिंग को खूब सराहा गया। हालांकि ये बोलना भी गलत नहीं होगा कि आलिया इस समय बॉलीवुड की सबसे सफल एक्ट्रेस हैं। वही इंडस्ट्री का उन पर करीब 1030 करोड़ दांव पर लगा है।
बता दें कि आलिया का जन्म 1993 में मुंबई में हुआ था। इनके पिता महेश भट्ट बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर हैं। और मां सोनी राजदान बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हैं। हालांकि सोनी महेश भट्ट की दूसरी पत्नी हैं। बताते चलें कि आलिया ने कई बार इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें बचपन में पिता का ज्यादा प्यार नहीं मिला। इस बारे में उनका कहना है कि मेरा ज्यादातर बचपन मां के साथ बीता है, क्योंकि पापा ज्यादातर अपने काम में व्यस्त रहा करते थे। ऐसे में हमें उनके साथ समय बिताने का कम ही मौका मिला है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि वे हमारे लिए कभी मौजूद नहीं रहे। जब जरूरत होती थी, तब वे हमारे लिए हाजिर रहते थे। उन्होंने हमेशा हम सबको आजादी दी है। हालांकि पेरेंट्स के फिल्मी बैकग्राउंड के कारण आलिया का बचपन भी फिल्मों के इर्द-गिर्द ही बीता। जब वो 6 साल की थीं तो पिता के प्रोडक्शन हाउस विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म संघर्ष में उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। उन्होंने इस फिल्म में प्रीति जिंटा के बचपन का रोल निभाया। इसी फिल्म में काम करने के बाद आलिया को एक्टिंग के प्रति दिलचस्पी जाग गई।
गौरतलब है कि 12वीं तक की पढ़ाई करने के बाद आलिया का सारा फोकस बस एक्टिंग पर था। वो बस फिल्मों में काम करना चाहती थीं। एक दिन उन्हें पता चला कि करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए ऑडिशन चल रहे हैं तो वो तुरंत करण जौहर के ऑफिस पहुंच गईं। वो सीधे स्कूल से ऑडिशन देने गई थीं इसलिए उन्होंने स्कूल ड्रेस में ही ये ऑडिशन दिया।जिसके बाद उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला। हालांकि इस फिल्म में शनाया सिंघानिया के रोल के लिए आलिया के 400 लड़कियों के ऑडिशन लिए थे, लेकिन फिर उन्हें आलिया का ऑडिशन पसंद आ गया।
महेश भट्ट जैसे बड़े डायरेक्टर की बेटी होने के बावजूद आलिया को अपनी पहली फिल्म पाने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी थी, जिस पर उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, मुझे पता था कि मेरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री में है। इसलिए स्वाभाविक तौर पर मेरा झुकाव भी फिल्मों की ओर ज्यादा था, लेकिन मेरे पिता ने कभी भी ऐसा नहीं कहा कि जिस दिन तुम एक्टिंग करना चाहोगी, हम तुम्हारे लिए फिल्म बना देंगे। वही 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट, के साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के काम को काफी सराहा गया और फिल्म भी हिट रही। इस फिल्म में काम करने के लिए करण जौहर ने आलिया को 15 लाख रु. की फीस दी थी।
आलिया के करियर की दूसरी फिल्म हाईवे थी। जिसमें उनकी ऐक्टिंग को काफी सराहा गया था। वही ये फ़िल्म 2014 में आई थी। हाईवे के बाद आलिया ने 2 स्टेट्स, हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया, कपूर एंड सन्स, उड़ता पंजाब, डियर जिंदगी, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जैसी फिल्में कीं और धीरे-धीरे यंग जनरेशन फैंस की फेवरेट बन गईं। बताते चलें कि 2018 में आई 'राजी' से एक बार फिर आलिया ने अपनी एक्टिंग से सबको चौंका दिया। उन्होंने प्रूफ कर दिया कि वो बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री क्युं कहीं जाती है।
आलिया को इसके लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड भी मिला था।
2021 में आलिया के करियर के लिए संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी एक गेम चेंजर मूवी साबित हुई। क्यूट सी दिखने वाली आलिया भट्ट को एक खतरनाक लेडी डॉन के किरदार में सोचना मुश्किल था। फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने गंगूबाई काठियावाड़ी में यह जोखिम भरा दांव खेला। हालांकि आलिया ने कमाल कर दिखाया और वो कामयाबी की नई बुलंदी पर पहुंच गईं। फिल्म के लिए आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला। इस फिल्म की सक्सेस के बाद आलिया मौजूदा दौर की टॉप एक्ट्रेस मानी जाने लगी हैं।
बता दें कि आलिया की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। रणबीर कपूर पर पहले से था क्रश इंडस्ट्री में आने के बाद से ही रणबीर कपूर उनके क्रश थे। वह हमेशा से उनसे शादी करना चाहती थीं। वही इस बात का खुलासा खुद आलिया ने कॉफी विद करण में किया था। हालांकि 2019 में फिल्मफेयर अवॉर्ड में दोनों ने इस बात को कबूला कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। जब आलिया को राजी फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला तो उन्होंने स्टेज से ही रणबीर को आई लव यू कहा था। हालांकि सितंबर 2019 में आलिया-रणबीर सीक्रेट वेकेशन के लिए साउथ अफ्रीका गए थे। जहां से दोनों की इस वेकेशन की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। बताया तो यह भी जा रहा है कि इसी वेकेशन के दौरान ही रणबीर ने आलिया को प्रपोज किया था। हालांकि 14 अप्रैल 2022 को दोनों ने शादी कर ली। वहीं शादी के दो महीने बाद 27 जून को आलिया ने प्रेग्नेंसी अनाउंस किया था और नवंबर में बेटी राहा को जन्म दिया था।
अगर आलिया की प्रॉपर्टी की बात की जाए तो आज वो 517 करोड़ की मालकिन हैं। अभी तक तीन घर खरीद चुकीं हैं। पिछले 12 साल के करियर में आलिया की नेटवर्थ तेजी से बढ़ी है। उन्होंने अपना सबसे पहला घर भारत में नहीं बल्कि लंदन में खरीदा था। वहीं लंदन के पॉश इलाके के रूप में चर्चित कोवेंट गार्डन में आलिया के घर की कीमत 25 करोड़ रुपए है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, 'मेरा सपना था कि लंदन में एक घर हो। खुशी इस बात की है कि मैंने 2018 में अपने सपने को पूरा किया।
बताते चलें कि 2020 में मुंबई के बांद्रा में आलिया ने एक अपार्टमेंट खरीदा था। वास्तु पाली हिल्स कॉम्प्लेक्स की पांचवीं मंजिल पर लगभग 2500 स्क्वायर फीट के इस अपार्टमेंट की कीमत लगभग 40 करोड़ रुपए है। आलिया के इसी नए अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल पर रणबीर कपूर का भी घर है। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने आलिया के साथ-साथ रणबीर के घर का भी इंटीरियर डिजाइन किया है। इसके अलावा आलिया ने अपने प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के जरिए प्रॉपर्टी में भी इन्वेस्ट किया है। आलिया के इस तीसरे अपार्टमेंट की कीमत करीब 38 करोड़ रुपए है।
बता दें कि बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री होने के साथ-साथ आलिया भट्ट एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं। उन्होंने 2020 में 'एड-ए-ममा' नाम का क्लोथिंग ब्रांड शुरू किया था। साल भर में इस कंपनी का वैल्यूएशन 150 करोड़ पहुंच गया। जिसके बाद आलिया की इस कंपनी को रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने 300-350 करोड़ में खरीद लिया। हालांकि अब इस कंपनी में ईशा अंबानी की 51 परसेंट की हिस्सेदार हैं।