अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा-वृंदावन की बारी: श्री कृष्ण नगरी में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए बोले सीएम योगी
अयोध्या, काशी के बाद अब मथुरा-वृंदावन की बारी

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते गुरूवार को सुबह सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में आयोजित एक विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या और काशी के बाद अब हमारी सरकार का पूरा फोकस मथुरा-वृंदावन पर है। 

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इससे सम्बन्धित कुछ मामले न्यायालय में लंबित है। इस कारण से हमें रुकना पड़ता है। आप अब देखिए कि अयोध्या में 500 साल के लंबे इंतजार के बाद भगवान श्री राम अपने घर आ गए हैं। जल्द ही मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण भी आएंगे। 

विपक्ष पर निशाना साधते हुए जनता से किए सवाल:

इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के समर्थन में वोट भी मांगे तथा केंद्र सरकार की देश में उपलब्धियां भी गिनाई। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों को अपने निशाने पर लेते हुए जनता से यह सवाल किए कि क्या अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सपा, बसपा अथवा कांग्रेस ने किया है? 

ये सभी तो राम भक्तों के उपर पर गोली चलाते थे। इनके समय को देखें तो क्या कुछ अयोध्या में नहीं हुआ है। अब अयोध्या जाने वालों को वहां का अद्भुत दृश्य देख कर त्रेतायुग का समय याद आता है। सीएम बोले कि अयोध्या के लोगों की आय अब कई गुणा बढ़ी है। 

अयोध्या में पहले मथुरा-वृंदावन की तरफ ही कुंज गलियां थीं। लेकिन आज वहां फोरलेन और सिक्स लेन के हाईवे भी हैं। यमुना के जल के शुद्धिकरण से लेकर मथुरा व वृंदावन के कुंडों के संरक्षण के लिए काम भाजपा सरकार करेगी। मथुरा में भी अयोध्या की तरफ पर्यटन को जल्द ही विकसित किया जाएगा तथा नमामि परियोजना की तर्ज पर यहां भी यमुना के जल के शुद्धिकरण के लिए काम शुरू किया जाएगा।

सीएम बोले विदेशों में बढ़ा है भारत के गौरव:

अपने संबोधन के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है की हमने भारत को एक ऐसी सरकार दी है, जिसने भारत की भावन के अनुरूप ही उसके सम्मान की रक्षा भी की है तथा उसको सुरक्षा एवं समृद्धि का वातावरण प्रदान किया है। राष्ट्रीय स्वाभिमान के साथ ही 56 इंच का सीना चौड़ा करते हुए हम सभी ने पूरी दुनिया में भारत के गौरव को बढ़ाने कार्य भी किया है। आज हमारा देश में विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो रहा तथा आज पूरे देश में भारत के विकास कार्यों के कारण ही उसका गौरव गान भी किया जाता है।

अन्य खबरे