BCCI Awards 2026: राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, वहीं T-20 से हाल ही में ड्रॉप किये गए इस खिलाडी को मिला 'क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर' का सम्मान, देखें BCCI अवार्ड्स की पूरी लिस्ट_एक नजर
BCCI Awards 2026

नई दिल्ली/खेल : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सालाना ‘नमन अवॉर्ड’ समारोह में इस बार भारतीय क्रिकेट के कई बड़े नामों को सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड दिया जाएगा, जबकि पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कोच राहुल द्रविड़ को कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम 15 मार्च को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जहां भारतीय क्रिकेट से जुड़े कई खिलाड़ियों और अधिकारियों की मौजूदगी रहने की संभावना है।

गिल के शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल भारतीय क्रिकेट के लिए शुभमन गिल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। तीनों फॉर्मेट में उन्होंने लगातार रन बनाकर टीम इंडिया को कई अहम जीत दिलाने में योगदान दिया।

टेस्ट क्रिकेट में गिल ने करीब 983 रन बनाए

गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 754 रन बनाए। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 490 रन बनाए। कुल मिलाकर तीनों फॉर्मेट में 1764 रन बनाए। इस दौरान 7 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी सफलता मिली। इसी शानदार प्रदर्शन के चलते BCCI ने उन्हें साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है।

राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को उनके लंबे और शानदार करियर के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। द्रविड़ को क्रिकेट जगत में ‘द वॉल’ के नाम से जाना जाता है। उनकी तकनीक, धैर्य और लंबी पारी खेलने की क्षमता ने उन्हें दुनिया के महान बल्लेबाजों की सूची में शामिल किया।

द्रविड़ के करियर के कुछ अहम आंकड़े :

• टेस्ट क्रिकेट में 13,288 रन
• वनडे क्रिकेट में 10,889 रन
• भारत की प्रसिद्ध ‘बिग फोर’ बैटिंग लाइन-अप का हिस्सा
• सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के साथ कई ऐतिहासिक जीतों में योगदान

कोच के रूप में भी द्रविड़ ने दिलाई बड़ी सफलताएं

आपको बता दें कि सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, कोच के रूप में भी राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

• 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कोच रहे।
• 2021 में बने टीम इंडिया के हेड कोच
• उनके कार्यकाल में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता
• भारत ने लंबे समय बाद आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया

उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने कई बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।

आयुष म्हात्रे को मिलेगा लाला अमरनाथ अवॉर्ड

विदित है कि मुंबई के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे को घरेलू लिमिटेड ओवर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उनकी कप्तानी में भारत ने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

मिताली राज को भी मिल सकता है बड़ा सम्मान

भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज को भी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड देने पर विचार किया जा रहा है। मिताली राज का इंटरनेशनल करियर करीब 23 साल लंबा रहा और उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए:

• वनडे क्रिकेट में 7805 रन
• महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी
• भारत को 2005 और 2017 महिला वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचाया

भारतीय क्रिकेट के सितारों का होगा सम्मान

गौरतलब है कि BCCI का यह सालाना अवॉर्ड समारोह भारतीय क्रिकेट के उन खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए आयोजित किया जाता है, जिन्होंने मैदान पर शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है।

इस बार का समारोह इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें युवा स्टार शुभमन गिल की उपलब्धियों और राहुल द्रविड़ जैसे महान क्रिकेटर के योगदान को एक साथ सम्मानित किया जाएगा।

अन्य खबरे